विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मथुरा कांड की सीबीआई जांच हुई तो फंसेगा यादव परिवार : साक्षी महाराज

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Thu, 16 Jun 2016 04:18 PM (IST)

साक्षी महाराज को मथुरा के जवाहरबाग हिंसा में मुलायम सिंह यादव के परिवार के फंसने का भरोसा है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उन्नाव से सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज को मथुरा के जवाहरबाग हिंसा में मुलायम सिंह यादव के परिवार के फंसने का भरोसा है। फीरोजाबाद में सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने आज मथुरा के जवाहरबाग हिंसा की सीबीआई जाचं की मांग की।

फीरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे साक्षी महाराज ने मथुरा के जवाहरबाग हिंसा को उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी की देन बताया है।

यह भी पढ़ें- जवाहरबाग सत्याग्रही रामवृक्ष जीवित, सपा सरकार की शहः साक्षी

उन्होंने कहा कि अगर जवाहरबाग की हिंसा की सीबीआई जांच हो जाये तो पूरा यादव परिवार फंस जाएगा। कैराना की घटना की साक्षी महाराज ने कहा कि प्रदेश की सरकार कैराना में सच दबाने की कोशिश कर रही है। साक्षी महाराज ने बताया कि साक्षी महाराज ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें- चालीस बच्चों पर क्यों नहीं मचता हल्ला : साक्षी

भाजपा की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश का कायाकल्प होने लगेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक लोकतांत्रिक पार्टी है। इसके इतर सपा व बसपा प्राइवेट लिमिटेड पार्टी हैं।