यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सपा के रजत जयंती समारोह में रखी महागठबंधन की नींव
लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में होने वाले इस रजत जयंती समारोह के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। उम्मीद है करीब पांच लाख से ज्याद ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखने को जुटी समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में आज पार्टी के रजत जयंती समारोह में महागठबंधन की नींव रखी। आज के समारोह को सफल बनाने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह से ही डटे थे। खुद पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते रहे।
लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में होने वाले इस रजत जयंती समारोह के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। करीब पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के इस रजत जयंती समारोह में देश के कई दिग्गज समाजवादी नेता शामिल हैं।
पढ़ें- सपा का रजत जयंती समारोह आज, युवा जोश व अनुभवी होश की होगी परख
माना जा रहा है कि आज के इस समारोह से महागठबंधन की असली तस्वीर सामने आएगी। इस समारोह के मुख्य कर्ताधर्ता शिवपाल सिंह यादव से जब महागठबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जितने भी नेता आ रहे हैं वे रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के सवाल पर कहा कि इसका फैसला हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा।
2017 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी : लालू
समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव के समधी तथा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। यहां पर सपा ने विकास के काफी काम को अंजाम दिया है।
खबरें और भी
पढ़ें- बिहार की तरह यूपी में भी सफल होगा महागठबंधन का प्रयोग : देवगौड़ा
इसके कारण 2017 में यहां पर समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। लालू प्रसाद यादव ने उत्तर प्रदेश मेें महागठबंधन के सवाल पर कहा कि महागठबंधन जरुर बनेगा और उसी की जीत होगी। समाजवादी परिवार में मतभेद पर लालू ने कहा कि सब सुलट गया है और कोई मतभेद नहीं है परिवार एक है।
महागठबंधन जरुर बनेगा : शरद यादव
राज्यसभा सदस्य तथा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव शरद यादव भी कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ पहुंचे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महागठबंधन जरुर बनेगा। दूसरी तरफ राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि है पार्टी की रजत जयंती समारोह और कुछ नहीं बल्कि महागठबंधन की तैयारी है, लेकिन बिहार में महागठबंधन से अलग होने वाली समाजवादी पार्टी किस तरह से गठबंधन का खाका तैयार करेगी देखने वाली बात होगी।