विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी सीएम के लिए वरुण का चेहरा भी दिखा गए शत्रुघ्न सिन्हा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 14 Jun 2016 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jun 2016 11:46 PM (IST)

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के हर फैसले का सम्मान करने को तैयार है। वह भाजपा कार्यकारिणी बैठक में शामिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन) वरुण गांधी उत्तर प्रदेश में भाजपा से मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते हैं। पटना से इलाहाबाद आए भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा यह बयान देने के बाद आज प्रयाग से रवाना हो गए। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि नाम तय करना पार्लियामेंट्री बोर्ड का काम है।

सुलतानपुर से भाजपा सांसद वरुण फिरोज गांधी पिछले कई दिनों से प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। उनके समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले इलाहाबाद आए वरुण के प्रवास पर पार्टी पदाधिकारियों की नजर थी। अंदरखाने कहीं न कहीं नाराजगी भी थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने आए वरुण के समर्थकों ने रविवार दोपहर होटल लीजेंड में फिर सीएम-सीएम का नारा लगाया था। पार्टी के वरिष्ठ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अनौपचारिक चर्चा के दौरान सोमवार को भी उनकी हिमायत की थी। आज इलाहाबाद से रवाना होते समय शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्होंने केवल वरुण गांधी को लेकर अपनी राय जाहिर की थी। वैसे चेहरा कौन होगा, यह तो संसदीय बोर्ड ही तय करेगा। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और प्रदेशाध्यक्ष केशव मौर्य भी सीएम चेहरा हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा पहली तथा आखिरी पार्टी : शत्रुघन सिन्हा

सीएम पद के लिए कोई लड़ाई नहीं : निशंक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने उत्तराखंड में सीएम पद के लिए किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया है। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में शामिल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का स्वागत किया। निशंक ने कहा उनके आने से पार्टी और मजबूत हुई है। उत्तराखंड की जनता इस बार के चुनाव में कांग्र्रेस को सही जगह दिखा देगी।

बेंच पर सीएम और चीफ जस्टिस लें फैसला : गौड़ा

विधि, कानून व न्याय मंत्री सदानंद गौड़ा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के विभाजन के मुद्दे पर गेंद मुख्यमंत्री और चीफ जस्टिस के पाले में डाल दी है।

यह भी पढ़ें- भाजपा के 'शत्रु' ने अचानक बदले तेवर, PM को कहा 'डैशिंग' और 'डायनेमिक'

वापसी के दौरान बमरौली एयरपोर्ट पर जागरण से संक्षिप्त चर्चा में उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बेंच पर मुख्यमंत्री और चीफ जस्टिस जो भी फैसला करेंगे, हम उसके अनुसार काम करेंगे। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि आगामी पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ फिर सत्ता में लौटेगी।

इलाहाबाद को बदनाम करने की साजिश : जावडेकर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि इलाहाबाद समेत कई शहरों को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताने वाली रिपोर्ट साजिश है। जिन शहरों का नाम वल्र्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की इस सूची में शामिल है, उससे कहीं अधिक प्रदूषित कैलिफोर्निया सहित विश्व के दूसरे शहर हैं। उन्होंने प्रदूषण की रोकथाम को लिए गए कई फैसलों का जिक्र किया। बताया कि भवन निर्माण व गिराने के लिए भी नियम तय किए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।