विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्मी ने किशोरी को बक्से में बंद किया, नवविवाहिता की गैंगरेप के बाद हत्या

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Wed, 05 Apr 2017 10:10 AM (IST)

सुल्तानपुर में किशोरी और पीलीभीत में महिला से दुष्कर्म किया गया। मुरादाबाद में छह दिन पहले शादी कर आई नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार कर मौत के घट उतार दिया गया।

दुष्कर्मी ने किशोरी को बक्से में बंद किया, नवविवाहिता की गैंगरेप के बाद हत्या
दुष्कर्मी ने किशोरी को बक्से में बंद किया, नवविवाहिता की गैंगरेप के बाद हत्या

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार से चला आ रहा महिलाओं की असुरक्षा का दौर योगी आदित्यनाथ सरकार में भी जारी है। आज सुल्तानपुर में किशोरी और पीलीभीत में महिला से दुष्कर्म किया गया। मुरादाबाद के एक मामले में छह दिन पहले शादी कर आई नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार कर मौत के घट उतार दिया गया। इस सबके बाद पुलिस का रवैया बहुत कुछ नहीं बदला। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को कड़े कदम उठाने और थाने पर आने वाले फरियादियों की रिपोर्ट अविलंब दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही को कहा है लेकिन पुलिस के रवैए में बदलाव नहीं है।

यह भी पढ़ेंकान्हा पर टिप्पणी को लेकर हिंदु और मुस्लिम नेताओं ने फूंका प्रशांत भूषण का पुतला

सुलतानपुर में किशोरी से दुष्कर्म

आज सुलतानपुर के पखरौली में खेत की तरफ जा रही एक किशोरी को दबोच कर जबरन दुष्कर्म करने के बाद तनाव के हालात है। बताते है कि एक मुस्लिम युवक उसे दबोचकर घर ले गया और अपनी हवश का शिकार बना डाला। घरवाले जब उसकी खोजबीन करने पहुंचे तो उसने उसे एक लोहे के बक्से मे बंद कर दिया। गांव और घर वालों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौप दिया। यह मामला कोतवाली देहात के पखरौली का है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

यह भी पढ़ें: योगी ने बढ़ाया भगवा का जलवा, दुकानों पर डिस्प्ले में भगवा सबसे आगे

मुरादाबाद में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या 

मुरादाबाद के बिलारी में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका पति भट्ठे पर काम करता था। दोनों की छह दिन पहले ही शादी हुई थी। विवाहिता के पति और भट्ठा मालिक के बेटे पर दुराचार और हत्या का आरोप लगाया गया है।

तस्वीरों में देखें-जोगी रंग में रंगता जा रहा प्रदेश

पीलीभीत में महिला के साथ किया दुष्कर्म

इंडो नेपाल बार्डर के पीलीभीत में हजारा क्षेत्र में दबंगों ने असलहों के बल पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने पति के साथ थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी है मगर पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते हुए टरका दिया। पीडि़त महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर बताया है कि बीती रात वह अपने घर में सोई थी कि करीब दस बजे रात में उसके घर में गांव के ही लगभग आधा दर्जन लोग असलहा व लाठी डंडा से लैस होकर घुस आए और घर में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: एंटी रोमियो स्क्वाड से रोमियो शब्द हटाने से हाईकोर्ट का इन्कार

लोगों ने विरोध किया तो उन लोगों को भी मारने पीटने लगे। उसका पति मुश्किल से भागकर गांव में जाकर घटना की सूचना व मदद के लिए गया तो उस समय इन लोगों ने उसके साथ छेडछाड करने के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। शोरशराबा होने और लोगों के आ जाने पर धमकी देते हुए आरोपी भाग गये। मंगलवार की सुबह पीडि़ता पति के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी मगर पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते हुए टरका दिया। थाना प्रभारी यतेन्द्र बाबू भारद्वाज ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है।पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाषचंद्र से मांगी गई है और रिपोर्ट लिखी जा रही है।

यह भी पढ़ेंदुराचारी ने किशोरी को बक्से में बंद किया, नवविवाहिता की दुष्कर्म के बाद हत्या