विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साक्षी मलिक को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देगी यूपी सरकार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Thu, 18 Aug 2016 03:01 PM (IST)

साक्षी मलिक को उत्तर प्रदेश सरकार रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इसकी घोषणा आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। रियो ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली हरियाणा की साक्षी मलिक को उत्तर प्रदेश सरकार रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इसकी घोषणा आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की।

अखिलेश यादव आज अपने सरकारी आवास पर महिलाओं से राखी बंधवा रहे थे। रक्षाबंधन कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि इस महान पर्व पर आज देश को एक बेटी साक्षी मलिक ने गौरवांवित किया है।

भारत को मिला रक्षा बंधन के खास मौके पर ओलंपिक का पांचवां पदक

हम साक्षी की इस महान सफलता पर उनको बधाई देने के साथ ही खेल के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की महिलाओं को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान प्रदान करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाडिय़ों को रानी लक्ष्मीबाई तथा पुरुष खिलाडिय़ों को लक्ष्मण पुरस्कार प्रदान करती है। इसके तहत तीन लाख 11 हजार रुपये की धनराशि के साथ प्रशस्ति पत्र तथा प्रतिमा प्रदान की जाती है।

मां की सुनती तो रेसलर नहीं होती कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही महिलाओं के सम्मान में आगे रही है। हम महिलाओं को सम्मान हमेशा करते रहेंगे। हमारी पार्टी की तरक्की बिना किसी प्रदूषण के आगे बढ़ रही है। इसको सभी को देखना होगा। साक्षी की सफलता पर उन्होंने कहा कि साक्षी ने देश को काफी गौरवांवित किया है। हम भी चाहते हैं कि देश आगे बढ़ता दिखाई देना चाहिए।

मैं जानती थी पदक मेरा इंतजार कर रहा है, 12 साल की तपस्या सफल हुई : साक्षी

गौरतलब है कि हरियाणा के रोहतक की साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाया है। कुश्ती के 58 किलो भार वर्ग कांस्य पदक जीतने वाली 23 वर्ष की साक्षी को हरियाणा सरकार ने ढाई करोड रुपये की धनराशि देने के साथ ही सरकारी नौकरी प्रदान करने की घोषणा की है।