Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    परिवर्तन यात्रा से पहले मां शाकंभरी देवी के दरबार में पहुंचे केशव मौर्य

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 05 Nov 2016 11:01 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बदले सियासी समीकरण के चलते भाजपा प्लस 265 क बजाय 300 प्लस का लक्ष्य पूरा करने की तैयारियों में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सहारनपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को बड़ा मिशन मानकर अभियान में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्य भी बदल दिया है। चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बदले सियासी समीकरण के चलते भाजपा प्लस 265 क बजाय 300 प्लस का लक्ष्य पूरा करने की तैयारियों में जुट गई है।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आज से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा रथ के शुभारंभ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने यात्रा की रवानगी से पहले ही पौराणिक तीर्थ शांकभरी देवी में जाकर विशेष अरदास की।

    पढ़ें- भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रथ से आगे-आगे चलेंगे परिवर्तन के सारथी

    उन्होंने परिवर्तन यात्रा के साथ विशेष पूजा की। पंडितों ने स्वस्ति वाचन, मंगलाचरण और गणेश पूजन कराया। विजय संकल्प के बीच पंडितों ने केशव प्रसाद मौर्य का आर्शीवाद दिया।

    पढ़ें- राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल सियासी पाखंड के पासवर्ड : नकवी