विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस्लामिक सिद्धांतों से होगा आतंकवाद का सफाया

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 16 Jul 2016 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jul 2016 10:24 AM (IST)

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अंतरराष्ट्रीय विचारक रवि कुमार अय्यर ने कहा कि दुनिया भर में फैले आतंकवाद को इस्लामिक सिद्धांतों के जरिए ही हराया जा सकता है।

News Article Hero Image

वाराणसी (जेएनएन)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अंतरराष्ट्रीय विचारक रवि कुमार अय्यर तीन दिनों के लिए काशी प्रवास करने के क्रम में शनिवार को यहां पहुंचे। उनका कहना है कि दुनिया भर में फैले आतंकवाद को इस्लामिक सिद्धांतों के जरिए ही हराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- मंथनः देश में अपनी ताकत बढ़ा रहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

वाराणसी में 'विश्व में आतंकवाद की चुनौतियां' विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता अय्यर ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद को बढ़ावा देना अमेरिका ने शुरू किया। अब वह भी इससे त्रस्त हो गया है। बाद के दिनों में आतंकियों को जिन इस्लामिक देशों ने आर्थिक मदद की वे खुद आतंकवाद का शिकार होकर बर्बाद हो रहे हैं। पैसों के बल पर फल-फूल रहा आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। भारत ने दुनिया को सामाजिक मूल्य दिया है। इसी तरह से भारतीय समाज में एक से बढ़कर एक देशभक्त मुस्लिम हस्तियां रही हैं जिनसे मुस्लिम युवाओं को प्रेरित होना चाहिए। वीर अब्दुल हमीद, डॉ. अब्दुल कलाम, ब्रिगेडियर उस्मान और उस्ताद बिस्मिल्लाह खां जैसी कई मुस्लिम हस्तियों ने इस देश में एका और राष्ट्रीयता की मिशाल पेश की है। समाज की मुख्यधारा से भटककर आतंकवाद के रास्ते पर बढऩे वाले मुस्लिम युवाओं को कुरान और हदीस को सही ढंग से समझना होगा। किसी भी धर्म ग्रंथ में आतंक के रास्ते को जायज नहीं करार दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश के सभी समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।