Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का पुतला फूंका

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 08 Oct 2017 09:05 PM (IST)

    अल्‍मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का पुतला फूंक विरोध जताया। ...और पढ़ें

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का पुतला फूंका
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का पुतला फूंका

    अल्मोड़ा, [जेएनएन]: शनिवार को पत्रकार वार्ता में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान की तरफ से एक खबर को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेसी आक्रोशित नजर आये। जिसमें उपाध्यक्ष ने कहा था कि कुछ पत्रकार खराब पत्रकारिता कर रहे हैं। इस बयान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के सामने रविवार को दोपहर डेढ़ बजे विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का पुतला फूंका।

    इस दौरान जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा की समाज के चौथे स्तम्भ पर ओछी टिप्पणी उनके जैसे पद पर आसीन व्यक्ति को नहीं करना चाहिए। इंटक जिला अध्यक्ष दीपक मेहता ने कहा की इसकी निंदा जितनी की जाए वह कम है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

     यह भी पढ़ें: जीएसटी और पेट्रोलियम पदार्थों पर भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

    यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, भ्रष्टाचार पर प्रहार से कांग्रेस बदहवास