Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, भ्रष्टाचार पर प्रहार से कांग्रेस बदहवास

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 06 Oct 2017 08:47 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि भ्रष्टाचार पर सरकार की ओर से किए जा रहे प्रहार से कांग्रेस बदहवास हो गई। ...और पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, भ्रष्टाचार पर प्रहार से कांग्रेस बदहवास
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, भ्रष्टाचार पर प्रहार से कांग्रेस बदहवास

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भ्रष्टाचार पर लगातार किए जा रहे प्रहार से कांग्रेस बदहवास हो गई है। इस कारण उसके नेता अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एक स्वरूप में नहीं है, वह टुकड़ों में बंट गई है। कहीं भी उसमें एकता नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि कोई नेता इधर तो कोई उधर अपने-अपने राग अलाप रहा है। 

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने किसी के साथ भेदभावपूर्ण रवैया नहीं अपनाया। जो व्यवहार कांग्रेस सरकार ने भाजपा विधायकों के साथ किया, भाजपा सरकार ऐसा नहीं करेगी।

    अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश को अपना मानती है। भाजपा सरकार का एजेंडा है कि अपराधी को छोड़ेंगे नहीं और निर्दोष को छेड़ेंगे नहीं। सरकार ने किसी कांग्रेसी का उत्पीड़न नहीं किया है। 

    उन्होंने कहा कि जहां तक डीडीहाट में कांग्रेसी कार्यकर्ता का वाहन जब्त करने की बात आ रही है, तो उसने आठ माह से टैक्स नहीं भरा था। यदि कांग्रेस को यह अच्छा लगता है तो इसमें कुछ नहीं कहा जा सकता।

    एनएच-74 घोटाले पर उन्होंने कहा कि इस घोटाले की एसआइटी द्वारा जांच कराए जाने की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेता अब यह आरोप लगा रहे हैं कि सरकार इसे काम करने से रोक रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेसी नेताओं के सामने कहा। यह केवल अनर्गल बाते हैं। 

    खबरें और भी

    सच्चाई यह है कि एसआइटी बहुत तेजी से इस मामले में काम कर रही है। यही कारण है कि 250 से अधिक दस्तावेज नष्ट करने का प्रयास करने वाला पेशकार पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न घोटाले के खुलासे ने भी कांग्रेस को हिला दिया है। कांग्रेस शासनकाल में हुए इस घोटाले में कई बड़े नाम शामिल हैं। इससे भी कांग्रेस नेता विचलित हैं।

    यह भी पढ़ें: हरीश रावत ने कहा, डबल इंजन का निकलने लगा धुआं 

    यह भी पढ़ें: सरकार पर बरसे हरीश रावत, गृहमंत्री राजनाथ के दौरे पर ली चुटकी

    यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंचेश्वर बांध पर सरकार को लिया आड़े हाथ