विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

द्वाराहाट महोत्सव में की गर्इ सीएम की घोषणाएं भद्दा मजाक: बिष्ट

By raksha.panthariEdited By:
Published: Sun, 29 Oct 2017 04:20 PM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 08:43 PM (IST)

कांग्रेस नेता मदन सिंह बिष्ट ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने द्वाराहाट महोत्सव में की गर्इ घोषणाओं को मजाक करार दिया है।

द्वाराहाट महोत्सव में की गर्इ सीएम की घोषणाएं भद्दा मजाक: बिष्ट
द्वाराहाट महोत्सव में की गर्इ सीएम की घोषणाएं भद्दा मजाक: बिष्ट

द्वाराहाट, [जेएनएन]: पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता मदन सिंह बिष्ट ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर हमला बोला है। उन्होंने सीएम की द्वाराहाट महोत्सव के दौरान की गई घोषणाओं को भद्दा मजाक बताया है। उन्होंने कहा कि सीएम ने जो भी घोषणाएं यहां की है वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में की जा चुकी हैं और कुछ के लिए तो धन स्वीकृत होकर काम भी शुरू हो गया है।

पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने तत्कालीन समय में कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे कुछ  कार्यों के शासनादेश की कॉपी दिखाकर कहा कि गगास नदी पर कामा के पास 42 मीटर लंबा स्टील गार्डर पुल के लिए 70 लाख स्वीकृत करवाकर उसका कार्य भी शुरु हो गया था। इसी तरह खुटिया के तड़ागताल-धनाड झूला पुल के लिए 7.94 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाकर शासनादेश भी जारी कर दिए गए थे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी सड़कों की घोषणाएं की गर्इ हैं, जो पहले ही स्वीकृत करवाई जा चुकी थी। यहां तक कि छानागोलू मिनी स्टेडियम के लिए भी बजट स्वीकृत करवा दिया गया था। चौखुटिया नगर पंचायत के संदर्भ में उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के विरोध के बाद ही नगर पंचायत का अध्यादेश रद्द करवाया गया। जिसे अब दोबारा बनाने की बात हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए ग्रामीणों की राय ली जानी चाहिए थी। 

बिष्ट ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि राज्य में विकास की रफ्तार बिलकुल धीमी हो चुकी है। जिसका असर गरीब जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने जन समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की भी चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें: कुंजवाल ने बोला भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला 

यह भी पढ़ें: जय शाह कंपनी की दो सिटिंग जज करें जांच: राज बब्बर

यह भी पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस ने की उत्तराखंड के हितों पर चोट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।