Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुंजवाल ने बोला भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 11 Oct 2017 08:50 PM (IST)

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार से युवाओं का भला होने वाला नहीं है। ...और पढ़ें

    कुंजवाल ने बोला भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला
    कुंजवाल ने बोला भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार से युवाओं का भला होने वाला नहीं है। 

    पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घोटालों का जिक्र तो करती है, लेकिन किसी भी घोटाले को साबित नही कर पा रही है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद हजारो लोगो की पेंशन बंद हो गई। सरकार ने गरीबो का सस्ता राशन बंद कर दिया। प्रतिवर्ष दो लाख युवाओ को रोजगार देने का जुमला बोलकर सरकार बनाने वाले पीएम मोदी रोजगार देने के मामलो में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तुलना में कही नही टिकते है। 

    उन्होंने कहा कि जुमलों से देश नही चलता है। अब प्रदेश सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओ के उत्पीड़न पर उतर आई है। सरकार की विफलताओं को लेकर अब कांग्रेस जनता के बीच जा रही है।

    यह भी पढ़ें: जय शाह कंपनी की दो सिटिंग जज करें जांच: राज बब्बर

    यह भी पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस ने की उत्तराखंड के हितों पर चोट 

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का पुतला फूंका