Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस माल रोड पर पर्यटक नहीं घूमता नजर आता है तेंदुआ

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 13 Aug 2016 07:00 AM (IST)

    अल्मोड़ा शहर में इन दिनों माल रोड पर पर्यटक नहीं, बल्कि तेंदुआ घूमता नजर आ रहा है। रात ढलते ही तेंदुआ सड़क पर होता है और लोग भय से घरों में दुबक रहे ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अल्मोड़ा, [जेएनएन]: अल्मोड़ा शहर में इन दिनों माल रोड पर पर्यटक नहीं, बल्कि तेंदुआ घूमता नजर आ रहा है। रात ढलते ही तेंदुआ सड़क पर होता है और लोग भय से घरों में दुबक रहे हैं।
    पिछले कई दिनों से शहरवासी तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। इन दिनों एक मादा तेंदुआ शहर व आसपास की आबादी वाले क्षेत्र में कभी भी धमक रही है। ऐसे में लोगों में भय का वातावरण है।

    पढ़ें:-हनीमून मना रहे नवदंपती के बिस्तर पर आ धमका तेंदुआ, कंबल से ढककर बचाई जान
    बीती सात अगस्त को एक तेंदुए के शावक को वन विभाग के कर्मियों ने पकड़कर रामनगर छोड़ दिया था। इसी शावक की तलाश में मादा तेंदुआ सड़कों पर विचरण करती नजर आ रही है। रात को माल रोड पर उसकी चहल-कदमी देखी जा रही है। ऐसे में रात होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं।

    पढ़ें-यहां तेंदुए को पड़े जान के लाले, ऐसे बचाई जान

    पढ़ें: किसान के ट्रैक्टर पर चढ़ बैठा तेंदुआ, फिर कैसे बचाई जान, जानिए...