विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसान के ट्रैक्टर पर चढ़ बैठा तेंदुआ, फिर कैसे बचाई जान, जानिए...

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2016 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 06:30 AM (IST)

धनौरी क्षेत्र में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे किसानों पर तेंदुए ने छलांग लगा दी। गनीमत रही कि दोनों बाल-बाल बच गए और ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़े हुए।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: धनौरी क्षेत्र में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे किसानों पर तेंदुए ने छलांग लगा दी। गनीमत रही कि दोनों बाल-बाल बच गए और ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़े हुए।
सुबह लालढ़ांग श्यामपुर निवासी रफीक (20 वर्ष) और यामीन (21 वर्ष) खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। दोनों एक ही ट्रैक्टर पर सवार थे। इस बीच अचानक से ट्रेक्टर के सामने तेंदुआ आ धमका।

पढ़ें-यहां तेंदुए को पड़े जान के लाले, ऐसे बचाई जान
इस पर रफीक ने हार्न बजाया तो तेंदुआ कुछ दूर भाग खड़ा हुआ। करीब पांच मिनट के बाद दुबारा से तेंदुआ ट्रैक्टर के सामने आ गया और छलांग लगाकर उसके अगले हिस्से पर चढ़ गया।

पढ़ें:-हनीमून मना रहे नवदंपती के बिस्तर पर आ धमका तेंदुआ, कंबल से ढककर बचाई जान
इसके बाद तेंदुए ने इधर-उधर देखने के बाद ट्रैक्टर पर बैठे रफीक व यामीन पर झपटटा मारा। दोनों हिम्मत दिखाते हुए पीछे हट गए। इसके दोनों ने अपने गमछे से तेंदुए को भगाने की कोशिश की।
साथ ही दोनों ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़े हुए। इस बीच तेंदुआ भी ट्रैक्टर से कूद गया और खेतों में खड़ी फसल में ओझल हो गया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों से ग्रामीण भी वहां लाठियां लेकर दौड़े चले आए। काफी खोजबीन के बाद भी तेंदुए का पता नहीं चला।

पढ़ें:-खाट पर बच्चे के साथ सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, परिजनों ने तेंदुए को उतारा मौत के घाट
सूचना पर वन विभाग के अधिकारी अमित त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को घटनास्थल के पास जल्द पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया।
पढ़ें-नैनीताल में सड़क पर दिख रहे हैं तेंदुए, चालक ने एक तेंदुए को कैमरे में किया कैद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।