विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाट पर बच्चे के साथ सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, परिजनों ने तेंदुए को उतारा मौत के घाट

By sunil negiEdited By:
Published: Mon, 01 Aug 2016 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2016 07:00 AM (IST)

हरिद्वार के चिड़ियापुर रेंज में तेंदुए ने हमला कर डेर में खाट पर बच्‍चे के साथ सो रही महिला को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [ जेएनएन]: राजाजी राष्ट्रीय पार्क के चिड़ियापुर रेंज में तेंदुए ने एक गुर्जर परिवार के डेरे में घुसकर खाट पर बच्चे के साथ सो रही महिला को घायल कर दिया। महिला के शोर पर वहां आए लोगों ने परिजनों संग तेंदुए पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे मार डाला। वन विभाग के रेंजर व वनकर्मियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। तेंदुए के हमले में घायल महिला बीरा पत्नी वसीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे चिड़ियापुर रेंज स्थित कोटावली संख्या 12 में गुर्जरों की एक झोपड़ी में तेंदुआ घुस गया। झोपड़ी में घुसते ही तेंदुए ने खाट पर सो रही महिला बीरा पत्नी वसीर पर हमला बोल दिया। बीरा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों ने तेंदुए पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस पर तेंदुआ झोपड़ी में रखे लोहे के बक्से के पीछे जा छिपा। सभी लोगों ने तेंदुए को घेर लिया और लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

इसके बाद किसी ने तेंदुए घुसने की सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही चिड़ियापुर रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह हिंगवाल वनकर्मियों सहित मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही लोग तेंदुए को मार चुके थे। इसके बाद टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। तेंदुए की उम्र 5 वर्ष बताई जा रही है।

पढ़ें:-टिहरी में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को शिकारी ने मार गिराया

मां के साहस से बची बच्चे की भी जान
बीरा ने 15 दिन पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था। जिस समय तेंदुए ने बीरा पर हमला किया, उस समय वह खाट पर अपने बच्चे के साथ सो रही थी। तेंदुए के हमले करने के बाद वह कुछ देर के लिए सहम तो जरूर गई, लेकिन अपने बच्चे की जान की फिक्र ने उसके साहस को कम नहीं होने दिया। उसने शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को मौत के घाट उतार दिया।

पढ़ें:-हनीमून मना रहे नवदंपती के बिस्तर पर आ धमका तेंदुआ, कंबल से ढककर बचाई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।