Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तहसील कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की दी चेतावनी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2016 05:55 AM (IST)

    द्वाराहाट में मांगों को लेकर आंदोलनकारी प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि शीघ्र मांग पूरी न होने पर सात दिसंबर को तहसील कार्यालय का घेराव कर तालाब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    द्वाराहाट, [जेएनएन]: पृथक उत्तराखंड के सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद चिहि्नकरण न होने से गुस्साए आंदोलनकारियों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन में चौखुटिया से भी राज्य आंदोलनकारी पहुंचे। धरना स्थल नगर पंचायत प्रांगण में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शीघ्र मांग पूरी न होने पर सात दिसंबर को तहसील कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की चेतावनी दी है।


    सोमवार को धरना स्थल पर हुई सभा में आंदोलनकारियों ने दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि एक ही दिन गिरफ्तार हुए व एक ही सूची में सम्मिलित अन्य लोगों का चिहि्नकरण कर दिया गया, जबकि कई लोग इस मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं।

    पढ़ें:-17 माह से नहीं मिला वेतन, कर्मियों में रोष; कर रहे अनशन
    कई बार साक्ष्य प्रस्तुत करने के बावजूद उनके साथ भेदभाव किया जा रहा। आंदोलन में चौखुटिया तहसील के छूट गए आंदोलनकारी भी पहुंचे। तय हुआ कि शीघ्र मांग पूरी न होने पर सात दिसंबर को तहसील कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करेंगे। मौके पर मनोहर दत्त जोशी, किशन सिंह, मनोज अधिकारी, महेश त्रिपाठी, दीपक राणा, गोपाल सिंह, धनी राम, मोहन सिंह, हीरा सिंह थापा, भुवन चंद्र, कुंदन राम, राम सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।

    पढ़ें:-मुनस्यारी में लाठीचार्ज पर भड़के भाजपाई, कुमाऊं में प्रदर्शन