Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आंदोलनकारियों का अनशन समाप्‍त, सीएम ने मांग को दी हरी झंडी

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Sun, 28 Aug 2016 07:00 AM (IST)

    आंदोलन स्थल से मुख्यमंत्री से वार्ता कर विधायक मदन बिष्ट ने आंदोलनकारियों को लिखित आश्वासन दिया। आदि शक्ति मां दूनागिरि से ट्रस्ट को हटाकर 15 दिन के भ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    द्वाराहाट, अल्मोड़ा, [जेएनएन]: आदि शक्ति मां दूनागिरि से ट्रस्ट को हटाकर 15 दिन के भीतर प्रशासक नियुक्त हो जायेगा। देर रात आंदोलन स्थल से मुख्यमंत्री से वार्ता कर विधायक मदन बिष्ट ने आंदोलनकारियों को लिखित आश्वासन दिया। जिस पर पिछले 16 दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त कर दिया गया। क्रमिक अनशन पर बैठे हीरा सिंह और जगदीश साह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया गया।
    आंदोलनकारियों से बीती देर रात्रि मिलने विधायक मदन बिष्ट पहुंचे। मामले पर मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री की सहमति के आधार पर विधायक ने लिखित आश्वाशन दिया कि ट्रस्ट को हटा 15 दिन के भीतर मंदिर में प्रशासक नियुक्त कर दिया जाएगा और अनियमितताओं की जांच की जाएगी।

    पढ़ें: बाईपास निर्माण में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने शुरू किया धरना
    इसके अलावा समिति के लोगों पर किए गए मुकदमें भी खारिज करवाने का भरोसा दिलाया। जिस पर संघर्ष समिति आंदोलन समाप्त करने पर सहमत हो गई। साथ ही चेतावनी दी कि 15 दिनों में ट्रस्ट को समाप्त कर प्रशासक की नियुक्ति नही की गई तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    पढ़ें: संशोधित ग्रेड पे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षणेतर कर्मचारी
    समझौता वार्ता के दौरान पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, तहसीलदार राजेंद्र नेगी, एसओ चंद्रमोहन, संघर्ष समिति अध्यक्ष विनोद भट्ट आदि मौजूद रहे।

    पढ़ें: डीएवी चुनाव: एबीवीपी से राहुल कुमार को टिकट देने के विरोध में धरने पर बैठे संजय तोमर के समर्थक