विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएवी चुनाव: एबीवीपी से राहुल कुमार को टिकट देने के विरोध में धरने पर बैठे संजय तोमर के समर्थक

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2016 11:12 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 11:16 AM (IST)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राहुल कुमार को टिकट दिए जाने के विरोध में दूसरे दावेदार संजय तोमर के समर्थन में छात्र प्रदेश कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राहुल कुमार को टिकट दिया गया। इसके विरोध में दूसरे दावेदार संजय तोमर के समर्थन में छात्र प्रांतीय कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा की। एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव ने बताया की सबकी सहमति से राहुल कुमार को एबीवीपी का प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, आज सुबह राहुल कुमार को टिकट दिए जाने के विरोध में दूसरे दावेदार संजय तोमर के समर्थन में छात्र प्रदेश कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं।

पढ़ें: एमबीपीजी कॉलेज में भड़की विरोध की आग, भारी विरोध

उनका आरोप है कि पिछले वर्ष टिकट दिए जाने के बाद राहुल ने कार्यालय में तोड़फोड़, अभद्रता और गाली गलौज की थी। इसके साथ ही दो छात्र नेता केंद्रीय नेतृत्व से मिलने दिल्ली रवाना हो गए हैं। दोनों गुटों में तनाव के देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


पढ़ें:-देहरादून के प्रतिष्ठित डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों की घोषणा

पढ़ें: डीएवी कॉलेज में चले लात-घूंसे, छात्र संघ अध्यक्ष पर पड़े थप्पड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।