Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अल्‍मोड़ा में मिनी ट्रक पलटा, चालक की मौके पर मौत

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Thu, 12 Jan 2017 07:00 AM (IST)

    अल्‍मोड़ा से रामनगर की ओर जा रहा एक मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इसमेंचाल की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अल्मोड़ा, [जेएनएन]: अल्मोड़ा में सुबह के वक्त एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, रामनगर मोटर मार्ग अंतर्गत देवरापानी के पास एक मिनी ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वाहन चालक रमेश पाठक (36 वर्ष) निवासी इंद्रा कॉलोनी रामनगर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

    पढ़ें: रामनगर में सड़क हादसा, मामा और भांजे की मौत

    सूचना पर थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला एवं पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाकया सुबह साढ़े सात बजे की है। वाहन अल्मोड़ा जनपद स्थित भतरौजखान से रामनगर की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन और वाहन स्वामी मौके को रवाना हो गए। मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था।

    पढ़ें: पीएसी के ट्रक से कुचलकर महिला ने सड़क पर तोड़ा दम