विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2016 03:42 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 03:00 AM (IST)

कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दसवीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर करीब दो घंटे तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा।

News Article Hero Image

गरमपानी, [नैनीताल]: कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दसवीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर करीब दो घंटे तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा।
जानकारी के मुताबिक उपराड़ी निवासी लक्की बिष्ट (15 वर्ष) पुत्र सतीश बिष्ट जीआइसी जैनोली में दसवीं का छात्र था। वह स्कूटी स्कूटी नंबर यूके 01-ए-7519 से पिलखोली से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैनोली के समीप हल्द्वानी से सब्जी लेकर रानीखेत की तरफ जा रहे कैंटर यूए 01- 0698 ने उसे टक्कर मार दी।

पढ़ें-सड़क हादसे में एक मौत, दो घायल; रात भर पड़े रहे खाई में
हादसे में लक्की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ के कारण स्टेट हाईवे पर करीब दो घंटा जाम लगा रहा। माहौल गरमाने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मामला शांति करा बमुश्किल जाम खुलवाया। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पढ़ें: बोलेरो खाई में गिरी, दो युवक घायल

पढ़ें: सड़क से 50 मीटर नीचे गिरी कार, इस संयोग से बची जान

पढ़ें-साइकिल पर कार ने मारी टक्कर, बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

पढ़ें-बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत; 24 गंभीर

पढ़ें-खाई में गिरते ही जीप के उड़े परखच्चे, युवती समेत छह घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।