Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बोलेरो खाई में गिरी, दो युवक घायल

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2016 06:17 AM (IST)

    कालसी थाना अंतर्गत जुड्डो लखवाड़ मार्ग पर सोमवार सुबह अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरने पर दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विकासनगर, [जेएनएन]: कालसी थाना अंतर्गत जुड्डो लखवाड़ मार्ग पर सोमवार सुबह अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरने पर दो युवक घायल हो गए। कालसी पुलिस ने दोनों घायलों को आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार है।

    सोमवार सुबह बोलेरो में सवार अनिल तोमर पुत्र मुन्ना सिंह तोमर व सुरजीत सिंह पुत्र सुल्तान निवासी लुहारना जुड्डो से लखवाड़ जा रहे थे, जैसे ही गाड़ी जुड्डो लखवाड़ मार्ग पर पहुंची, तीखा मोड़ काटते समय बुलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

    पढ़ें-बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत; 24 गंभीर

    बुलेरो गिरते समय दोनों युवकों ने बाहर की ओर छलांग लगा दी। इससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। थानाध्यक्ष कालसी दिलबर नेगी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया।

    पढ़ें:-सड़क से 50 मीटर नीचे गिरी कार, इस संयोग से बची जान

    पढ़ें: बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत