यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अल्मोड़ा में फंदे पर झूली दो बच्चों की मां, मौत
अल्मोड़ा में दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को खत्म कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: क्षेत्र में दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को खत्म कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
शहर के बरसिमी निवासी नवीन लटवाल की पत्नी कविता की लाश आज घर की गैलरी में लटकती मिली। सुबह पांच बजे ससुर ने बहु की लाश को दुपट्टे के सहारे लोहे के पाइप से लटकता हुआ देखा। इससे उनके होश फाख्ता हो गए। घटना की जानकरी दोपहर पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज है। घर में मजदुर पति के आलावा दो बेटियां व सास ससुर है।

