विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोटो खिंचवाने के दौरान के दौरान पर्यटक नदी में गिरा, मौत

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 22 Nov 2016 04:45 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 23 Nov 2016 03:00 AM (GMT+05:30)

फोटो खिंचवाने के दौरान कोसी नदी में गिरने से लखनऊ के एक पर्यटक की मौत हो गई। हादसा अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब के समीप हुआ।

News Article Hero Image

रानीखेत, अल्मोड़ा [जेएनएन]: लखनऊ से साथियों के साथ आए एक पर्यटक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फोटो खिंचवाने के दौरान यह हादसा हुआ।
लखनऊ से पहाड़ घूमने के लिए पर्यटकों का एक दल अल्मोड़ा आया हुआ था। यहां से वे कार से हल्द्वानी की ओर लौट रहे थे। हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब के समीप इन युवकों ने कार को रोका और कोसी नदी के किनारे फोटो खिंचवाने लगे।

पढ़ें-पिता की अस्थियां विसर्जित करने गए व्यक्ति की पुल से गिरकर मौत
इस दल में मोहम्मद सलीम पुत्र बदरुद्दीन, जमालउद्दीन पुत्र कमालुद्दीन, संजीव मिश्रा पुत्र तुलसी राम, राजू मौर्या पुत्र गया प्रसाद मौर्या सभी निवासी टेढ़ी पुलिया लखनऊ निवासी शामिल थे। फोटो खींचने के लिए वे कोसी नदी की तरफ जाने लगे। तभी एकाएक मोहम्मद सलीम का पैर फिसल गया और वह कोसी नदी में डूब गया।

पढ़ें-दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गंगा में डूबा, मौत
दोस्त को डूबता देख अन्य युवकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कोसी नदी में डूबे युवक के शव को बामुश्किल बाहर निकाला।
पढ़ें:-आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला तीन बच्चों के साथ नहर में कूदी, तभी

पढ़ें: चीला शक्ति नहर के किनारे मिली महिला की स्कूटी व चप्पल, डूबने की आशंका

पढ़ें-रात को घर से गायब हुआ वृद्ध, सुबह तालाब में मिला शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।