Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चीला शक्ति नहर के किनारे मिली महिला की स्‍कूटी व चप्‍पल, डूबने की आशंका

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 26 Sep 2016 05:00 AM (IST)

    ऋषिकेश से लापता एक महिला की स्कूटी व चप्पल चीला शक्ति नहर के किनारे बरामद हुई है। महिला की नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस यहां रेस्क्यू चला ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: ऋषिकेश से लापता एक महिला की स्कूटी व चप्पल चीला शक्ति नहर के किनारे बरामद हुई है। महिला की नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस यहां रेस्क्यू चला रही है।

    जानकारी के मुताबिक, सदानंद मार्ग देहरादून रोड ऋषिकेश निवासी प्रीति शर्मा (35 वर्ष) पत्नी अमित शर्मा शनिवार दोपहर घर से कहीं चली गई थी। डेढ़ बजे बजे उसने आखिरी बार अपने पति से फोन पर बात की। देर रात तक जब प्रीति शर्मा घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए।

    पढ़ें:-महिला के अवैध संबंधों के चलते पहले पति ने दी जान, अब बेटा फंदे पर झूला

    उन्होंने आस-पास क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह बैराज-चील मार्ग पर कुनाऊं गांव के समीप चील नहर के साइफन के पास प्रीति की स्कूटी बरामद हुई। वहीं उसकी चप्पले में पड़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस महिला के नहर में डूबने की आशंका जता रही है, जिसे देखते हुए रेस्क्यु दल नहर में महिला की तलाश कर रहा है।
    पढ़ें:-आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला तीन बच्चों के साथ नहर में कूदी, तभी

    पढ़ें: जीजा के घर रह रही थी छात्रा, ऐसा क्या हुआ कि कर ली आत्महत्या