Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला के अवैध संबंधों के चलते पहले पति ने दी जान, अब बेटा फंदे पर झूला

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2016 06:30 AM (IST)

    पत्‍नी के अवैध संबंधों के शक से परेशान होकर पहले पति ने अपनी जान दे दी। जब देवर ने विरोध किया तो महिला ने उस पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    काशीपुर, [जेएनएन]: पत्नी के अवैध संबंधों के शक से परेशान होकर पहले पति ने अपनी जान दे दी। जब देवर ने विरोध किया तो महिला ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया। अब महिला के अपने बेटे से इस बात को लेकर कहा-सुनी होने लगी। मां ने बात नहीं मानी तो बेटा भी फंदे पर झूल गया।
    मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर इलाके का है। थाना आईटीआई दोहरी पर्स आलू फार्म निवासी विशाल कुमार (17 वर्ष) पुत्र स्व. विशु विश्वास को शक था कि उसकी मां का गांव के ही एक युवक के साथ अवैध सम्बन्ध थे। जिसके चलते डेढ साल पूर्व पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

    पढ़ें: जीजा के घर रह रही थी छात्रा, ऐसा क्या हुआ कि कर ली आत्महत्या
    जब इस बात को विशाल के चाचा ने विरोध किया तो महिला ने देवर उत्तम विश्वास पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर उसे जेल भिजवा दिया। इसको लेकर मां-बेटे में अक्सर मारपीट व गाली गलौज होती रहती थी।

    पढ़ें-पौड़ी के युवक ने हरिद्वार के होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान
    बीती रात भी दोनों में काफी कहासुनी हुई और तंग आकर विशाल अपने कमरे में चला गया। अंदर से कमरा बंदर करके वह मां की चुन्नी लगाकर पंखे पर झूल गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

    पढ़ें: युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर की आत्महत्या
    सुबह लोगों ने देखा तो शव नीचे उतारा व पुलिस को सूचना दी। चाचा उत्तम ने विशाल की मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    खबरें और भी

    पढ़ें:-पिता से विवाद के बाद पहले हाथ की नस काटी फिर फंदे पर झूल गया युवक

    पढ़ें-रात को कमरे में सोने गया युवक, सुबह खेत में मिला शव