यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पिता से विवाद के बाद पहले हाथ की नस काटी फिर फंदे पर झूल गया युवक
पिता से किसी बात पर विवाद होने से क्षुब्ध युवक ने पहले हाथ की नस काटी और इसके बाद फंदे में झूल गया। इस घटना से परिजन सकते में हैं। ...और पढ़ें

हरिद्वार, [जेएनएन]: पिता से किसी बात पर विवाद होने से क्षुब्ध युवक ने पहले हाथ की नस काटी और इसके बाद फंदे में झूल गया। इस घटना से परिजन सकते में हैं।
ज्वालापुर कोतवाली करे मोहल्ला घोसियान में संजय चौहान (25 वर्ष) का सुबर अपने पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद संजय ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
पढ़ें-सहपाठी छात्रा से परेशान युवती ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, परिजन सकते में
काफी देर तक दरवाजा ना खोलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर का नजारा देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पढ़ें-12वीं की छात्रा ने खुदकुशी से पहले लिखा सुसाइड नोट
कमरे में संजय पंखे पर रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। उसके हाथों से खून बह रहा था। आनन फानन परिजनों ने उसे नीचे उतारा। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें-रात को कमरे में सोने गया युवक, सुबह खेत में मिला शव