Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बागेश्वर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2016 07:30 AM (IST)

    पिथौरागढ़ में सीएम हरीश रावत का विरोध कर रहे भजापाइयों पर पुलिस के लाठीचार्ज करने के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बागेश्वर, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ में सीएम हरीश रावत का विरोध कर रहे भजापाइयों पर पुलिस के लाठीचार्ज करने के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया।
    भाजयुमो कार्यकर्ता स्टेट बैंक तिराहे पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। इस मौके पर कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस सरकार तानाशाही में उतर आई है व भाजपाइयों पर लाठीचार्ज करवा रही है।

    पढ़ें: उत्तराखंड: सीएम हरीश रावत के विरोध में उतरे भाजपाई नेता, पुलिस ने भांजी लाठियां
    मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, खनन मार्पियाओं, तस्करों को शह देने के खिलाफ पिथौरागढ में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रदेश सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया। प्रदर्शन करने वालों में सुंदर सोनियाल, धीरेंद्र परिहार, नवीन परिहार, हरीश चंद्र,हरीश सिंह, दीपक कुमार आदि शामिल थे।
    पढ़ें: पर्यटन मंत्री दिनेश धनै का इस्तीफे से इन्कार, इसे बताया साजिश और अफवाह

    पढ़ें: यदि भाजपा दस हजार करोड़ दे तो गैरसैंण को बना देंगे राजधानीः किशोर