विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड: सीएम हरीश रावत के विरोध में उतरे भाजपाई नेता, पुलिस ने भांजी लाठियां

By gaurav kalaEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2016 01:03 PM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2016 07:00 AM (IST)

उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के तय कार्यक्रम के विरोध में भाजपाई नेता विरोध में उतर गए। जिसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का पिथौरागढ़ में विरोध करने पर सांसद प्रतिनिधि गोलू पाठक सहित तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। इसके विरोध में पूर्व महामंत्री सुरेश जोशी, पूर्व मंत्री प्रकाश पंत समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। पुलिस ने इन भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के साथ कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी। जिसके बाद इलाके का माहौल तनावग्रस्त हो गया।

दरअसल, शुक्रवार को सीएम हरीश रावत सुबह धारचूला से पिथौरागढ़ को रवाना होने वाले थे। सीएम के पिथौरागढ़ में कार्यक्रम के विरोध में थाने में प्रदर्शन कर रहे भाजपा पूर्व प्रदेश महामन्त्री सुरेश जोशी सहित डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पढ़ें: पर्यटन मंत्री दिनेश धनै का इस्तीफे से इन्कार, इसे बताया साजिश और अफवाह
पुलिस ने लाठियां भांजी
सीएम के विरोध में भाजपा नेताओ की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता और पूर्व मंत्री प्रकाश पंत, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष केदार जोशी और जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र वल्दिया के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़को पर उतरे। घंटाकर्ण से जूलूस सिल्थाम पहुंचा।

पढ़ें: आप से अलग होकर अनूप नौटियाल ने गठित किया हमारा उत्तराखंड मंच
इस बीच सूचना पर रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, साथ ही बैरिकेंडिंग लगाई गई। गुस्साए भाजपा नेताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भाजपाईयों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने प्रकाश पंत समेत कई अन्य भाजपा नेताओं को भी गिरफ्तार कर दिया है।

पढ़ें: उत्तराखंड में कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं किशोर: नैथानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।