विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं किशोर: नैथानी

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2016 10:31 AM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2016 10:37 AM (IST)

हरीश रावत कैबिनेट में पीडीएफ कोटे के मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर निशाना साधा।

News Article Hero Image

मसूरी, [जेएनएन]: हरीश रावत कैबिनेट में पीडीएफ कोटे के मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख सोनियां गांधी की अपील पर पीडीएफ ने कांग्रेस को समर्थन दिया, उपाध्याय के कहने पर नहीं। साथ ही कहा कि जब कांग्रेस को पीडीएफ की जरूरत थी, तब वह समर्थन मांगते हैं और अब हमसे पूछते हैं कि हमारी मंशा क्या है। उन्होंने किशोर उपाध्याय पर अनर्गल बयानबाजी कर कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप भी जड़ा।
मसूरी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम किशोर उपाध्याय से ही पूछते हैं कि उनकी मंशा क्या है और कांग्रेस से करवाना क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा बिल्कुल साफ है और इसी कारण हम आज कांग्रेस के साथ में हैं।

पढ़ें-उत्तराखंड भाजपा में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर दंगल
उन्होंने कहा कि किशोर उपाध्याय उल्टी-सीधी बयानबाजी से कांग्रेस को कमजोर करने के साथ ही मुख्यमंत्री हरीश रावत को अस्थिर कर उनकी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। वहीं, पीडीएफ का मकसद प्रदेश में विकास की गति बढ़ाना है। राष्ट्रपति शासन में विकास ठप हो गया था।

पढ़ें: 2019 में राजनीति से संन्यास लेंगे भगत सिंह कोश्यारी
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धनबल के बूते किसी को भी सरकार नहीं बनाने दी जाएगी और न ही ऐसा माहौल बनाने दिया जाएगा। शिक्षकों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर से भी बात हुई है और उम्मीद है कि मामले का शीघ्र ही समाधान हो जाएगा।

पढ़ें: आगामी चुनाव में फिर से लहराएगा कांग्रेस का परचमः हरीश रावत
वहीं, शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने भी किशोर उपाध्याय को निशाने पर लिया और कहा कि वे ठीक बयानबाजी नहीं कर रहे है। पीडीएफ प्रदेश विकास का हिमायती है और रहेगा। हमारी मंशा बिल्कुल साफ है, किशोर उपाध्याय अपनी मंशा जाहिर करें।
पढ़ें-उत्तराखंडः कांग्रेस में फिर सेंधमारी कराने की कमान इन दिग्गजों के हाथों में

पढ़ें-सीएम का सिर्फ एक ही काम, केंद्र को दोष देनाः अजय भट्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।