विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्वर में मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 03:59 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 04:00 AM (IST)

कपकोट थाना अंतर्गत रिखाड़ी गांव में मैक्स वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। वाहन में और कोई सवार नहीं था।

बागेश्वर में मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत
बागेश्वर में मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

बागेश्वर, [जेएनएन]: कपकोट थाना अंतर्गत रिखाड़ी गांव में मैक्स वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। वाहन में और कोई सवार नहीं था।

भनार गांव निवासी हुकुम सिंह कोरंगा (35 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह मैक्स वाहन से जा रहा था। रिखाड़ी के पास लोहारखेत-मुनार रोड पर असंतुलित होकर वाहन 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें: पार्किंग में सो रहे दो युवकों को वाहन ने कुचला, एक की मौत

दुर्घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे वाहन से चालक को बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस के जरिये कपकोट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी, पांच लोग घायल

यह भी पढ़ें: टिहरी में ट्रक खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

यह भी पढ़ें: शिक्षिका को कैश वैन कुचला, अस्पताल में मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।