विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्‍वर में गैरआवासीय मकान में लगी आग

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 01:22 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 26 Feb 2017 06:00 AM (GMT+05:30)

बागेश्‍वर में बीती रात एक गैरआवासीय मकान में आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

बागेश्‍वर में गैरआवासीय मकान में लगी आग
बागेश्‍वर में गैरआवासीय मकान में लगी आग

बागेश्वर, [जेएनएन]: बागेश्‍वर में बीती शाम थाना कोतवाली क्षेत्रांगत ग्राम फल्टनिया के पास मोटर मार्ग पर स्थित एक पुराना दो मंजिला पत्थरों वाले मकान (गैर आवासीय) में  अचानक आग लग गई।

आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान फल्टनिया नन्दन सिंह थापा द्वारा स्थानीय पुलिस व प्रशासन को दी गई। जिस पर स्थानीय फायर सर्विस मौके पर पहुंची। आग को बुझा दिया गया। घटना मे किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
मकान काफी पुराना बताया जा रहा है जो महेश सिंह थापा पुत्र स्व. ज्वाहर सिंह थापा निवासी फल्टनिया बागेश्वर का बताया जा रहा है। जो वर्तमान में यहां नहीं रहते है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें: कनाडा के मॉडल से बुझाएंगे उत्तराखंड के जंगलों की आग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।