विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक में हुई दोस्ती, दुष्कर्म कर शादी से मुकरा फर्जी जवान

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 16 Jul 2017 05:09 PM (IST)

फर्जी सेना के जवान ने फेसबुक के जरिये पहले युवती से दोस्ती की। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। जब बात शादी तक पहुंची तो वह मुकर गया।

फेसबुक में हुई दोस्ती, दुष्कर्म कर शादी से मुकरा फर्जी जवान
फेसबुक में हुई दोस्ती, दुष्कर्म कर शादी से मुकरा फर्जी जवान

बागेश्वर, [जेएनएन]: फर्जी सेना के जवान ने फेसबुक के जरिये पहले युवती से दोस्ती की। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। जब बात शादी तक पहुंची तो वह मुकर गया। इस पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

एक युवती ने आकाश बिष्ट पुत्र ठाकुर सिंह बिष्ट निवासी विवेक नगर, रुद्रपुर के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती ने बताया कि युवक से उसका परिचय फेसबुक के माध्यम से हुआ था। फेसबुक पर उसने अपने आपको सेना का जवान बताया। सेना की वर्दी में उसको देखकर युवती को यकीन हो गया। 

इसके बाद दोनों की आपस में चैटिंग होने लगी। फिर दोनों मिलने लगे। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में युवती ने जब उससे शादी को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। बार-बार कहने पर युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

शुक्रवार को आरोपी बागेश्वर आया। यहां आकर उसने युवती को धमकाना आरंभ कर दिया। इस पर युवती ने फोन कर मामले की जानकारी दी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने सेना का स्कार्फ व सेना की वर्दी में उसकी फोटो बरामद की है।

यह भी पढ़ें: घर में बंधक बना नाबालिग से किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: किशोरी को 21 घंटे तक हाथ-पांव बांधकर रखा, किया सामूहिक दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: चाचा ने लूटी भतीजी की अस्मत, किशोरी ने दिया बच्ची को दिया जन्म