Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बागेश्वर में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2016 02:25 PM (GMT+05:30)

    कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नुमाइश मैदान के समीप एक व्‍यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बागेश्वर, [जेएनएन]: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नुमाइश मैदान के समीप एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।
    जानकारी के मुताबिक नुमाइश मैदान निवासी राजकुमार कक्कड (45 वर्ष) पुत्र श्रीराम कक्कड ने गत रात्रि लगभग दस बजे अपने कमरे में सोने के लिए चले गए।

    पढ़ें-पत्नी से झगड़ा कर पति ने खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत
    सुबह देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। भीतर देखा कि पंखे से राजकुमार का शव लटका पड़ा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    पढ़ें:-मां ने डांटा तो फांसी पर झूली बीए की छात्रा
    प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद मान रही है। एसआइ गोपाल राम के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। राजकुमार साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था।

    पढ़ें-परिजनों के मना करने पर तेहरवीं में चली गई किशोरी, डांट पड़ी तो उठाया ऐसा कदम

    खबरें और भी