यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्नी से झगड़ा कर पति ने खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत
नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में एक युवक ने गृह कलक के चलते जहर खा लिया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। ...और पढ़ें

हल्द्वानी, [जेएनएन]: एटीएम में गार्ड की नौकरी करने वाले एक युवक ने गृह कलह के चलते जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
काठगोदाम थाना पुलिस के मुताबिक गौलापार के देवला तल्ला निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र गणेश राम एटी, एम में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया।
पढ़ें: रात को तलाब में मछली पकड़ने गया था युवक, सुबह मिला शव
गुस्से में मनोज ने जहर खा लिया और खुद ही अस्पताल पहुंच गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन भी उसे खोजते-खोजते हुए अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।