यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रात को तलाब में मछली पकड़ने गया था युवक, सुबह मिला शव
किच्छा के लालपुर क्षेत्र के महाराजगंज गांव में स्थित तालाब में एक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में डूबने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

किच्छा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: किच्छा के लालपुर क्षेत्र के महाराजगंज गांव में स्थित तालाब में एक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गत रात घर से मछलियां पकड़ने की बात कहकर निकला था।
गांव निवासी राकेश (28 वर्ष) गत रात घर से गांव के ही तालाब में मछलियां पकड़ने निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज की।
पढ़ें-नैनीताल घूमने आया मुरादाबाद का युवक नदी में डूबा
गांव के तालाब में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक राकेश को मिर्गी का दौरा पड़ता था। संभावना जताई जा रही है कि तालाब में जाने के दौरान उसे मृगी का दौरा पड़ गया और वह पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।