विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पालिकाध्यक्ष की डीएम को दो टूक, समाधान निकाले; नही तो झेले आक्रोश

By Edited By:
Published: Thu, 28 Jul 2016 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2016 06:00 AM (IST)

नगर पालिका मे दो घंटे तक चली बैठक के बाद पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने पूरा मामला अपने हाथ मे लेते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बागेश्वर, [जेएनएन] : पुलिस व नगर पालिका के बीच चला आ रहा गतिरोध गुरुवार को भी खत्म नही हो सका। नगर पालिका मे दो घंटे तक चली बैठक के बाद पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने पूरा मामला अपने हाथ मे लेते हुए आक्रामक रूख अपना लिया है। डीएम से मिलकर चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर पालिका को कूड़ा नही डालने दिया गया तो कलक्ट्रेट मे सभासदो के साथ धरना दिया जाएगा।

पुलिस व नगर पालिका के बीच टकराव खत्म होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। नगर पालिका ने समस्या के निदान के लिए गुरुवार को बैठक आयोजित की थी। बैठक मे समाधान तो नही निकला। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की हनक के आगे झुकने की बजाय आक्रामकता के साथ जवाब दिया जाए।

पढ़ें: मुकदमे के विरोध में लोनिवि अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार

जिलाधिकारी को मामले का 24 घंटे के भीतर समाधान निकालने की बात कही गई। पालिकाध्यक्ष रावल ने कहा कि शहर के लोगो को ज्यादा परेशान नही होने दिया जाएगा। उन्होने व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनो से भी एकजुट होने की अपील की है।

इधर तीसरे दिन भी शहर मे कूड़े के ढेर लगे रहे। पर्यावरण मित्रो ने कूड़ा उठाने से इन्कार कर दिया है। कूड़े के ढेर के कारण लोगो को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न संगठन भी पालिका के पक्ष मे आ गए है। नागरिक मंच ने टकराव की स्थिति को गंभीर बताते हुए डीएम से मांग की है कि पालिका को जल्द स्थान मुहैया कराया जाए ताकि शहर को गंदगी से निजात मिल सके।

मालता के ग्रामीण भी विरोध में

नगर पालिका की परेशानी कम होने का नाम नही ले रही है। कप्तान के इन्कार से परेशानी मे आई नगर पालिका को अब माल्ता के ग्रामीणो के विरोध के लिए तैयार रहना होगा। पुलिस लाइन के समीप कूड़ा डालने का मालता, कांडे सहित दफौट क्षेत्र के अन्य गांवो के ग्रामीणो ने भी विरोध किया है।

जिपं सदस्य ज्योति दफौटी, प्रधान रोहिणी देवी व हेमा देवी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर कहा है कि कई बार आपलिा के बाद भी पुलिस लाइन के समीप कूड़ा डालना बंद नही किया जा रहा है। आने जाने वाले लोगो को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। जंगली जानवरो का भय बना रहता है। ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस लाइन के समीप गांव की जमीन मे कूड़ा डाला गया तो डीएम व पालिकाध्यक्ष का घेराव किया जाएगा।

जिलाधिकारी निकाले समाधान

पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने कहा है कि पुलिस लाइन के सामने कूड़ा डालने की परेशानी को नगर पालिका को समझना चाहिए। मामले को अनावश्यक उलझाने की बजाय मिलकर समाधान निकाला जाना चाहिए। इस बावत अंतिम फैसला जिलाधिकारी को लेना है।

डीएम ने किया मामले मे हस्तक्षेप

पुलिस व नगर पालिका और वन विभाग के बढ़ते जा रहे टकराव के बीच जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने मामले मे हस्तक्षेप कर जल्द समाधान निकालने को कहा है। डीएम ने डंपिंग ग्राउंड के लिए नई जगह तलाश करने को कहा है साथ ही जब तक नई जगह नही मिल जाती है तब तक पुलिस लाइन के समीप ही कूड़ा डालने का आदेश दिया है। इस बावत पालिका व पुलिस से वार्ता की गई।

पढ़ें: विधायक पर जनता की अनदेखी का लगाया आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।