यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हसंराज अहीर ने सीमांत गांव माणा में आइटीबीपी कैंप का किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने सीमांत गांव माणा पहुंचकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन भी किए।

बदरीनाथ, चमोली [जेएनएन]: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने सीमांत गांव माणा पहुंचकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन भी किए।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ स्थित सेना के हेलीपैड पर उतरे। यहां जिलाधिकारी आशीष जोशी व एसपी तृप्ति भट्ट ने उनकी अगवानी की। हेलीपैड से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सीधे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने वेदपाठ पूजा में भाग लिया और यज्ञ में शामिल हुए।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने सीमांत गांव माणा स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल कैंप का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जवानों की कार्यशाली की विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने सीमाओं की जानकारी भी ली। साथ ही यह जाना की कैसे जवान विपरीत परिस्थितियों में सीमा पर मुस्तैद हैं।

उन्होंने जवानों की हौंसला अफजाई भी की। इस मौके पर जवानों ने उन्हें सलामी भी दी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री वापस दिल्ली लौट गए।
यह भी पढ़ें: झांसी से चौथी बार पैदल पहुंचे बदरीनाथ ये शक्स, बोले मांगी मनौती हुई पूरी
यह भी पढ़ें: केदारनाथ में यात्रियों को ठंड से बचाएगा इलेक्ट्रिक कंबल
यह भी पढ़ें: केदारनाथ त्रासदी ने ऐसा झकझोरा की बनारस से बदरीनाथ पैदल पहुंचे देवाशीष

