Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में खिली धूप

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Tue, 10 Jan 2017 07:00 AM (IST)

    चमोली जनपद स्थित बदरीनाथ धाम व आसपास के क्षेत्र में दिनभर बर्फबारी रही। वहीं, निचले क्षेत्रों में दिनभर धूप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गोपेश्वर, [जेएनएन]: चमोली जिले में मौसम पल पल अपना मिजाज बदल रहा है। बदरीनाथ धाम व आसपास के क्षेत्र में दिनभर बर्फबारी जारी रही। निचले क्षेत्रों में दिनभर धूप खिलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली।

    चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम में तकरीबन ढाई फीट बर्फ जमी हुई है। कागभुसंडि, फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब में भी लगातार बर्फबारी चल रही है।

    पढ़ें: केदारनाथ में जमी एक फीट बर्फ, माइनस नौ डिग्री पहुंचा तापमान

    हालांकि मौसम ने निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को राहत दी है। निचले क्षेत्रों में दिनभर धूप खिलने से सर्द मौसम से निजात मिल पाई।

    पढ़ें: चार धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर, पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड