विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर, पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 07 Jan 2017 08:26 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jan 2017 06:30 AM (IST)

बीती रात से मौसम का मिजाज बदल गया। चारधाम समेत ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री ने बर्फ की चादर ओढ़ ली। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले की ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी की सूचना है। मौसम के मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार सुबह गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को दोपहर केदारनाथ में एकाएक बादल छाए और बर्फबारी शुरू हो गई। देर शाम तक यहां एक फीट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी थी। इन दिनों केदारनाथ का तापमान रात में शून्य से नौ डिग्री दोपहर में एक डिग्री कम रिकार्ड किया जा रहा है।

पढ़ें-नैनीताल में मौसम का मिजाज बदला, ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन

इस कारण वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिले के तुंगनाथ, चोपता, दुगलबिटटा और देवरियातल में भी जोरदार बर्फबारी हुई।

पढ़ें: टिहरी में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

उधर, शाम को कुमाऊं के मिलम, दारमा और व्यासघाटी में हिमपात शुरू हो गया है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में पारा एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

PICS: उत्तराखंड में बदला मौसम, बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंडक

मसूरी में बर्फबारी, तापमान शून्य

शुक्रवार को दोपहर बाद सर्द हवाओं के साथ आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। रात करीब आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई तो पारा शून्य पर जा पहुंचा और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से शनिवार को पहाड़ों की रानी में बर्फबारी हुई। जिसका पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को लंबे अर्से से इंतजार है।

चकराता में बारिश, ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात

शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलते ही चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात शुरू हो गया। वहीं चकराता क्षेत्र में जोरदार बारिश से किसानों व बागवानों के चेहरे खिल उठे। चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई।

हल्द्वानी-पंतनगर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

हल्द्वानी में शनिवार को तराई-भावर पर बादल मेहरबान हुए। सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। शुक्रवार की देर रात हल्द्वानी में मौसम का मिजाज बदला। घना कोहरा छाने से ओंस की बुँदे गिरने लगी। रात्रि के समय सड़कों पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक नैनीताल व उधमसिंहनगर के मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा रहेगा। हल्की बारिश और कोहरे से हल्द्वानी-पंतनगर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। पिछले काफी दिनों से मौसम साफ रहने से ठंड का एहसास नहीं हो रहा था, लेकिन अब ठंड में इजाफा हुआ है।

देहरादून बारिश की फुहारों ने बढ़ाई ठिठुरन

सर्द हवाओं का एहसास तब ठिठुरन में बदल गया, जब शुक्रवार रात को दून में बारिश की फुहारे पड़ी, जो शनिवार सुबह भी जारी रही। हल्की बारिश से ही तापमान में एकदम से तीन डिग्री अधिक की गिरावट आ गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम इसी तरह करवट ले सकता है। हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान और नीचे जा सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 22.9 व न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से अधिक व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है।

पढ़ें: कैलास मानसरोवर मार्ग पर जमकर हिमपात, बर्फ से लकदक हुए पहाड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।