विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंपावत में टाटा सूमो खाई में गिरी, तीन गंभीर घायल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 06:00 AM (IST)

चंपावत में देवीधूरा बाराही धाम से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सूमो वाहन चंपावत-नैनीताल जिले की सीमा से लगे द्यारखोली के पास खाई में गिर गई।

चंपावत में टाटा सूमो खाई में गिरी, तीन गंभीर घायल
चंपावत में टाटा सूमो खाई में गिरी, तीन गंभीर घायल

चंपावत, [जेएनएन]: देवीधूरा बाराही धाम से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सूमो वाहन चंपावत-नैनीताल जिले की सीमा से लगे द्यारखोली के पास खाई में गिर गई। 

जानकारी के अनुसार, टाटा गोल्ड सूमो वाहन (04 टीए 7091) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में 20 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सेवलकन्या के पूर्व प्रधान रतन सिंह सहित बालक व एक अन्य व्यक्ति को चोट आई हैं। तीनों गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए वाहन के जरिए हल्द्वानी ले जाया गया है। 

दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण घायलों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग नैनीताल जनपद के सुनकोट के रहने वाले हैं। वह देवीधूरा स्थित बाराही देवी शक्तिपीठ से पूजा-अर्चना कर घर की ओर लौट रहे थे। 

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 24 की मौत; छह घायल

यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं की बस पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पांच की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।