Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जंगल के रास्ते नेपाल से 14 किलो चरस लाते हुए एक धरा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2016 03:00 AM (GMT+05:30)

    जंगल के रास्ते नेपाल से चरस लाते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 14 किलो चरस बरामद हुई। साथ ही उसके पास से तमंचा भी मिला। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    चंपावत, [जेएनएन]: जंगल के रास्ते नेपाल से चरस लाते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 14 किलो चरस बरामद हुई। साथ ही उसके पास से तमंचा भी मिला।
    शारदा नदी को पार कर नेपाल की ओर से तस्कर बूम के जंगल से होकर टनकपुर की और पहुंचते हैं। इसकी सूचना पर एसटीएफ कुछ दिन से सचेत हो रखी है। आज एक तस्कर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को टनकपुर स्थित बूम क्षेत्र में धर दबोचा।

    पढ़ें-थराली में पुलिस ने चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
    पुलिस ने इस व्यक्ति से चरस बरामद करने के साथ ही तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए। गिरफ्तार युवक कंचनपुर नेपाल निवासी राम सिंह (36 वर्ष) पुत्र तारा सिंह है। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 लाख से अधिक है।
    पढ़ें:-धोखाधड़ी से 28 लाख की ठगी के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

    पढ़ें:-चरस तस्करी के मामले में नेपाली नागरिक को चार वर्ष का कारावास