विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लधिया नदी मे डूबने से पति की मौत, पत्नी बालबाल बची

By Edited By:
Published: Tue, 23 Aug 2016 07:40 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 10:00 PM (IST)

जिले के दूरस्थ श्री रीठासाहिब क्षेत्र की लधिया नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पत्नी बालबाल बची। दोनो नदी पार कर गांव जा रहे थे।

News Article Hero Image

चम्पावत, [जेएनएन]: जिले के दूरस्थ श्री रीठासाहिब क्षेत्र की लधिया नदी मे डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पत्नी बालबाल बची। दोनो नदी पार कर गांव जा रहे थे।

लधिया पार के गांव नौलिया निवासी डूंगर सिंह (34 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को किसी काम से रीठासाहिब बाजार आए थे। अपराह्न करीब तीन बजे वह घर लौटने के लिए गुरुद्वारे के समीप से नदी पार कर रहे थे। अचानक वह बह गए और पास के ही नदी में डूब गए।

पढ़ें-नहाने के दौरान कोसी नदी में बहा युवक, चार किमी दूर मिला शव

उनकी पत्नी बहने से बालबाल बची। शोरगुल सुन आसपास के लोगो ने डूंगर सिंह को नदी से बाहर निकाला और पास के ही अस्पताल ले गए। तब उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष रीठा सीएस कन्याल मौके पर पहुंचे और शव कब्जे मे लेकर पीएम के लिए लोहाघाट भिजवाया।

पढ़ें:-पिथौरागढ़ में पानी के टैंक में नहा रहा था बीबीए का छात्र, हुआ ऐसा हादसा

दूरी के चलते नही जाते पुल से

लधिया नदी पर गुरुद्वारे से कुछ दूरी पर आर-पार जाने के लिए झूला पुल है। बताया जाता है कि झूला पुल से आने जाने मे लोगो को लंबा रास्ता नापना होता है। इससे बचने के लिए ग्रामीण यहां तक कि स्कूली बच्चे भी कम पानी होने पर नदी पार करने को जोखिम उठाते है। बारिश होने या फिर नदी का तेज बहाव होने पर ही लोग झूला पुल का इस्तेमाल करते है।

पढ़ें:-एक दिन पहले नदी में डूबा छात्र, एक किलोमीटर दूर मिला शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।