Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घास काटते हुए खाई में जा गिरी महिला, मौत

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2016 01:03 PM (IST)

    चंपावत जिले में घास काटने गई महिला पहाड़ी से खाई में गिर गई, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लोहाघाट, जेएनएन (चंपावत)। चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। घास काटते समय महिला का पैर फिसला तथा महिला चट्टान से फिसलकर खाई में जा गिरी।

    पढ़ें:- यमुनोत्री जा रहे बुजुर्ग तीर्थ यात्री की खाई में गिरने से मौत

    दिगालीचौड़ क्षेत्र की ग्रामसभा बांकू के तोक गोठ्याफलया में महिला को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपनी जान गंवानी पड़ी। आज सुबह करीब आठ बजे उमा देवी (40) अपने पड़ोस की महिला निर्मला के साथ घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पहाड़ी पर घास काटने गई थी। इस दौरान अचानक पहाड़ी से एक बोल्डर उसके ऊपर गिरा। महिला बोल्डर के साथ खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। साथी महिला निर्मला ने गांव लौट कर लोगों को हादसे की जानकारी दी।

    पढ़ें:- पहले हाथ मिलाया और उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर कर दी पूर्व प्रधान की हत्या

    गौरतलब है कि स्थानीय महिलाएं रोजाना घास काटने उक्त जंगल में जाती हैं, लेकिन घास की कमी के कारण दुर्गम पहाडि़यों पर चढ़ने को मजबूर हैं। जिससे किसी बड़ हादसे की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा क्षेत्र की पहाडि़यों में अक्सर बोल्डर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं।

    पढ़ें:- शौच को गई वृद्धा को गुलदार ने बनाया निवाला