Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यमुनोत्री जा रहे बुजुर्ग तीर्थ यात्री की खाई में गिरने से मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 07 Jun 2016 12:29 PM (GMT+05:30)

    यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड के पास एक वृद्ध यात्री की खाई में गिरने से मौत हुई है। मृतक छतरपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तरकाशी (जेएनएन) । यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड के पास एक वृद्ध यात्री की खाई में गिरने से मौत हुई है। मृतक छतरपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला था।

    पढ़ें-डोईवाला में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित 15 झुलसे

    जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे जानकीचट्टी जा रही बस यमुनोत्री हाईवे के पाली गाड पड़ाव पर रुकी। इस दौरान बस में सवार बारे लाल (75 वर्ष) निवासी ग्राम धरना थाना सहई जिला छतरपुर मध्यप्रदेश शौच करने के लिए सड़क किनारे जंगल की तरफ गया।

    पढ़ें-हरिद्वार में मंसा देवी पैदल मार्ग पर बिजली गिरी, बच्चे सहित तीन घायल
    इस दौरान सड़क के किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। अन्य यात्रियों व स्थानीय लोगों ने घायल यात्री को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। तब तक वृद्ध यात्री ने दम तोड़ दिया।
    पढ़ें:-बरातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, सात लोगों की मौत और दो घायल