Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राज्‍य सरकार ने यमुना विकास प्राधिकरण को केंद्र से किया अनुरोध

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jul 2016 12:29 PM (IST)

    विधानसभा सत्र के दौरान मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र से अनुरोध किया कि गंगा सफाई अभियान के साथ-साथ यमुना नदी के सफाई को लेकर भी गंभीरता बरती जाए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड विधानसभा ने केंद्र सरकार से गंगा नदी के जल की स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे अभियान की भांति ही यमुना स्वच्छता अभियान स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। सदन की ओर से अभियान के क्रियान्वयन के लिए गंगा विकास प्राधिकरण की भांति ही यमुना विकास प्राधिकरण का गठन करने का भी अनुरोध किया गया है।
    सदन में इस संबंध में विधायक नवप्रभात ने असरकारी संकल्प पर चर्चा करते हुए यमुना नदी की स्वच्छता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यमुना के उद्गम स्थल से लेकर विकासनगर तक काफी फायदा होगा।

    पढ़ें-बिखरने लगा घर तो दौड़े आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

    मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उनके इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए गंगा की भांति ही यमुना की स्वच्छता पर भी जोर दिया। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सदन की ओर से इस संकल्प को पारित करने की घोषणा की।

    पढ़ें: उत्तराखंड: विपक्ष की गैरमौजूदगी में सदन में विनियोग विधेयक पारित

    पढ़ें:- विधानसभा सत्र में भाजपा के विरोध का सीएम हरीश रावत ने ये दिया जवाब