Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिखरने लगा घर तो दौड़े आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2016 02:11 PM (IST)

    भाजपा को बाय कहने का मन बना चुके कद्दावर क्षेत्रीय नेता हरीश पंत के फैसले से प्रदेश हाईकमान में हड़कंप मच गया। मनाने के लिए देहरादून से प्रदेश अध्यक्ष ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: भाजपा को बाय कहने का मन बना चुके कद्दावर क्षेत्रीय नेता हरीश पंत के फैसले से प्रदेश हाईकमान में हड़कंप मच गया। रूठे कार्यकर्ता को मनाने के लिए देहरादून से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रामनगर दौड़े चले आए। बंद कमरे में चला मान मनौव्वल का दौर हरीश पंत के पार्टी नहीं छोड़ने के आश्वासन पर खत्म हुआ।
    पूर्व विधायक अमृता रावत भाजपा में शामिल क्या हुई, तब से रामनगर भाजपा में कार्यकर्ता दो गुटों में बंटने लगे हैं। नतीजतन पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी पार्टी को अलविदा कह गए। इधर वरिष्ठ पार्टी नेता हरीश पंत ने पार्टी को अलविदा करने की जानकारी सोशल मीडिया में डालकर सबको चौंका दिया।

    पढ़ें-शक्तिमान की मूर्ति लगेगी, बेहतर लगेगी: सीएम हरीश रावत
    हरीश पंत ग्रामीण क्षेत्र में कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। लिहाजा हाईकमान तक मामला पहुंचा तो प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट लोनिवि विश्राम गृह पहुंच गए। वहां उन्होंने हरीश पंत से मुलाकात की। पंत भी पार्टी छोड़ने की वजह गिनाते हुए अपना दुखड़ा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने रखा।

    पढ़ें-2017 के चुनाव में पार्टी का नेतृत्व संभालने को तैयार खंडू़ड़ी
    आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष ने पंत को मना लिया। रविवार को हरीश पंत ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर भाजपा में ही रहकर काम करने की बात कही। बताया कि वह 25 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमी थी, जिसे दूर कर लिया गया है।
    पढ़ें: उपनल हड़तालियों से बोले हरक, मुझे डर था कहीं सीएम आपको हटा न दें