विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शक्तिमान की मूर्ति लगेगी, बेहतर लगेगी: सीएम ह‍रीश रावत

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 14 Jul 2016 12:30 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jul 2016 05:20 AM (IST)

मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि शक्तिमान की मूर्ति लगेगी और बेहतर स्वरूप के साथ लगेगी। सरकार का शक्तिमान चौक बनाने का निर्णय भी अटल है।

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: पुलिस अश्व शक्तिमान की मूर्ति के अनावरण और मूर्ति हटाए जाने को लेकर चौतरफा हमलों के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस प्रकरण में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई ऐसा निर्णय नहीं लिया है कि शक्तिमान की मूर्ति नहीं लगेगी। शक्तिमान की मूर्ति लगेगी और बेहतर स्वरूप के साथ लगेगी। सरकार का शक्तिमान चौक बनाने का निर्णय भी अटल है। उन्होंने केवल खुद इस मूर्ति का अनावरण न करने का निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय में कोई और निहितार्थ न ढूंढे जाएं।


बीजापुर राज्य अतिथिगृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि शक्तिमान के लिए जो प्यार व समर्थन सभी दिशाओं से आया है, उसके लिए वे सभी का धन्यवाद करते हैं। यदि वे शक्तिमान की मूर्ति का अनावरण करते तो यह बात सामने आती कि हरीश रावत ने मामले में राजनीति की है। मूर्ति लगाने के मामले में मिले जनसमर्थन ने सरकार के इस संबंध में लिए गए निर्णय को सही साबित किया है। उन्होंने कहा कि अश्व तो गोलज्यू व घंडियाल देवता का वाहन है। इसे स्थापित करने से देवता खुश होते लेकिन इसके अन्य मायने निकाले जा रहे हैं।
पढ़ें:-शक्तिमान घोड़े की मूर्ति को रातों रात विधानसभा तिराहे से हटाया
उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा गया है कि राज्य आंदोलन के शहीदों की मूर्ति स्थापना का कार्य भी किया जाए। इसके लिए एक महत्वपूर्ण स्थल का चयन किया जाए, जहां मूर्तियां स्थापित की जा सकें। सरकार इस बारे में जल्दबाजी नहीं करना चाहती। सरकार चाहती है कि एक ऐसी जगह बने जिससे राजधानी की शोभा बढ़े और यह राजधानी की गरिमा के अनुरूप भी हो। उन्होंने कहा कि इस मामले को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखना उचित नहीं है।
पढ़ें: उत्तराखंड: शक्तिमान चला गया, जारी रहेगी सियासत
रुद्रपुर में बनेगा महिला उद्यमी पार्क
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड ऐसा पहला प्रदेश है जहां महिला उद्यमियों के लिए अलग महिला उद्यमी पार्क विकसित किया जा रहा है। 15 जुलाई को नई दिल्ली में फिक्की फेडरेशन हाउस में महिला संगठनों की ओर से एक परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य में निवेश की संभावनाओं में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की जाएगी।
पढ़ें:-उत्तराखंड की सियासत में भूचाल लाने वाले शक्तिमान घोड़े की मूर्ति स्थापित
किशोर जानते हैं, सलाह कहां दी जाए
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किशोर उपाध्याय जानते हैं कि सलाह कहां दी जानी चाहिए। उन्हें पता है कि इस संदर्भ में आदेश कहां से दिया जाता है। यह बात उन्होंने उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे पूछा गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से 23 जुलाई तक मंत्रिमंडल के विस्तार करने की बात कही है।

अलविदा शक्तिमान, चहेते घोड़े के सफरनामे पर एक नजर देखें तस्वीरों में...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।