Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देहरादून में आप का हल्‍लाबोल, पुलिस ने किया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Sun, 03 Apr 2016 01:21 PM (IST)

    आप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और भाजपा पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाते हुए राजभवन कूच किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस की साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजभवन कूच किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस की साथ धक्का मुक्की हुई। मामला बढ़ने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

    आज सुबह पार्टी संयोजक अनूप नौटियाल के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा उत्तराखंड में आप पार्टी को कुचने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों पार्टियों पर भ्रष्टाचार और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने भविष्य में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

    पढ़ें- कांग्रेस सरकार आत्महत्या के लिए खुद जिम्मेदार: निशंक