विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अधोईवाला ब्वॉयज व बालाजी ब्वॉयज ने जीते फुटबाल मैच

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 21 Sep 2017 09:07 PM (IST)

लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग ए डिविजन में अधोईवाला ब्वॉयज और बालाजी ब्वॉयज ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए।

अधोईवाला ब्वॉयज व बालाजी ब्वॉयज ने जीते फुटबाल मैच
अधोईवाला ब्वॉयज व बालाजी ब्वॉयज ने जीते फुटबाल मैच

देहरादून, [जेएनएन]: लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग ए डिविजन में अधोईवाला ब्वॉयज ने केवि स्पोर्टिंग को 2-1 से हराकर पूरे अंक बनाए। दूसरे मैच में बालाजी ब्वॉयज ने पछवादून एफसी को 1-0 से हराया।

पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में अधोईवाला ब्वॉयज व केवि स्पोर्टिंग के बीच पहला मैच खेला गया। खेल के छठे मिनट में ही अधोईवाला ब्वॉयज के फारवर्ड तेनजिन ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 40वें मिनट में केवि स्पोर्टिंग के फारवर्ड परवेश काला ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 50वें मिनट में अधोईवाला ब्वॉयज के फारवर्ड मयूर थापा ने गोल दागकर टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। 

बालाजी ब्वॉयज व पछवादून एफसी के बीच खेले गए दूसरे मैच में पहला हाफ गोलरहित रहा। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया। 65वें मिनट में बालाजी ब्वॉयज के फारवर्ड एल्बर्ट ने गोल दाग टीम को 1-0 से जीत दिला दी। 

यह भी पढ़ें: नेहरूग्राम व देहरा इलेवन की फुटबाल में संघर्षपूर्ण जीत

यह भी पढ़ें: एनडीबीएस और मार्शल स्कूल ने फुटबाल में दर्ज की जीत 

यह भी पढ़ें: स्नेहा और प्रियंका ने जीता अंडर-17 बैडमिंटन का युगल खिताब