यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर फिर दरका पहाड़, एक घायल
उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री के पास गंगनानी क्षेत्र जबरदस्त भूस्खलन की चपेट है। मलबे में दबे और लापता पुजारी के बाद अब बीआरओ का कर्मचारी भी घायल हो गया ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: मौसम की आंख मिचौनी के बीच दरकते पहाड़ों ने सफर का सुकून छीन लिया है। विशेष उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री के पास गंगनानी क्षेत्र जबरदस्त भूस्खलन की चपेट है। पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आए पुजारी का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला।
वहीं हाईवे से मलबा हटा रही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जेसीबी भी भूस्खलन की जद में आ गई। इससे चालक घायल हो गया। देर शाम मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया। चालक को भटवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें: उत्तराखंड भूस्खलन से गंगोत्री हाइवे बंद, पुजारी दबा; 65 ये अधिक यात्री फंसे
हालांकि बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु रहा। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार अगले चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।
पढ़ें: उत्तराखंड: पौड़ी में चार गांवों पर मानसून का सितम
सोमवार दोपहर उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हुई जबरदस्त बारिश के दौरान गंगनानी में पहाड़ से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। गंगनानी के गर्म कुंड के पुजारी सालंग गांव निवासी भरोसाराम इस मलबे में दब गए।
शाम को बारिश और भूस्खलन के बीच राहत व बचाव कार्य चुनौती बना रहा। मंगलवार सुबह बीआरओ ने एक बार फिर मलबा हटाकर उनकी तलाश शुरू की। तभी पहाड़ी दरक गई और जेसीवी का चालक को चोट तो आई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
पढ़ें: उत्तराखंड: मौसम का खलल, सात घंटे रोके गए केदारनाथ यात्री
दूसरी ओर पिथौरागढ़ जिले के कूड़ी गांव में भारी बारिश से एक दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। घटना दिन के वक्त हुई, जिससे मकान में रह रहा परिवार समय रहते सुरक्षित निकल गया।