विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानकों पर खरा उतरा स्टेडियम तो दून में होंगे अंतरराष्ट्रीय मैच: राजीव शुक्ला

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 16 Dec 2016 06:20 AM (IST)

इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि यहां अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की इजाजत तभी मिलेगी जब यह आईसीसी के मानकों पर खरा उतरेगा।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: भले ही दून में उत्तराखंड का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तैयार हो गया हो, लेकिन यहां अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की इजाजत तभी मिलेगी जब यह आईसीसी के मानकों पर खरा उतरेगा। स्टेडियम के लोकार्पण के लिए दून पहुंचे इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने यह बात कही।

गुरुवार शाम को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान आइपीएल चेयरमैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए आईसीसी ने मानक तय किए हैं। वह लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे। जिसमें ड्रेसिंग रुम से लेकर फाइव स्टार होटल सहित सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। यदि स्टेडियम आईसीसी के सभी मानकों को पूरा करता है तो निश्चित रुप से यहां अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए पहल शुरू की जाएगी।

पढ़ें:-भारतीय कोच के साथ खिलाड़ी बैठा लेते हैं अच्छा तालमेल: सुरेश रैना
हालांकि, उन्होंने स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों की बैठने की क्षमता पर संतोष जताया। उत्तराखंड को बीसीसीआई से मान्यता के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि यहां दो एसोसिएशन के बीच विवाद चल रहा है। वह पहले भी कह चुके हैं कि जब तक दोनों एसोसिएशन अपना विवाद खत्म करके एक नहीं होगी और एक होकर बीसीसीआई के सामने पेश नहीं होगी तब तक उत्तराखंड को मान्यता मिलने का रास्ता नहीं निकलेगा।

पढ़ें:-हॉकी कप्तान वंदना बोली, गर्व है ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड में स्टेडियम का निर्माण पूरा होने पर आईसीसी चेयरमैन ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने ही स्टेडियम का शिलान्यास किया था और आज वही स्टेडियम का लोकार्पण करने पहुंचे हैं। बताया कि स्टेडियम का निर्माण होने से यहां बड़े मुकाबले खेले जाने की उम्मीद जग गई है।

पढ़ें:-हर चैंपियनशिप में देश के लिए सोना जीतूंगी: वंदना कटारिया